बड़वानी। सेंधवा भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फूंका पुतला, हिंदू विरोधी बयान देने पर फूंका पुतला मध्य प्रदेश में आने पर राहुल गांधी के मुंह पर कालिक पोतने की कही बात।
हाल ही में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में हिंदू विरोधी बयान देते हुए हिंदुओं को हिंसक कहा था जिसके विरोध में देश भर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी को लेकर आज किला परिसर स्थित भाजपा कार्यालय से नारेबाजी करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य किला गेट पहुंचे और राहुल गांधी का पुतला दहन किया भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री विवेक तिवारी ने कहा कि हिंदुओं के विरुद्ध गलत बयान बाजी करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर से अपनी मूर्खता का परिचय दिया है राहुल गांधी नहीं जानते कि हिंदू में कितना सेवा और समर्पण का भाव है राहुल गांधी देश के 120 करोड़ हिंदुओं से माफी मांगे साथ ही विवेक तिवारी ने कहा कि अगर राहुल गांधी मध्य प्रदेश में आए हैं तो भाजपा युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी उनके मुंह पर कालिक पोतने का काम करेगी।