मंदसौर। महिला एवं बाल विकास के मल्हारगढ़ सेक्टर क्रमांक 2 अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम मनासाखुर्द में आंगनबाड़ी केंद्र पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेक्टर सुपरवाइजर शमां मंसूरी द्वारा किशोरी बालिका गर्भवती महिलाएं और धात्री महिलाएं शाला त्यागी बालिकाओं का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन एनीमिया टीकाकरण एवं विभाग की योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रधानमंत्री मातृत्व योजना और लाडली बालिकाओं को डीबीटी केवाईसी के बारे में जानकारी दी गई और किशोरी बालिकाओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में गिफ्ट भी वितरण किया गया और बालिकाओं को जागरूक किया गया साथ ही गर्भवती महिलाओं को जन सहयोग द्वारा फल वितरण किय गए इस दौरान गांव के गणमान्य नागरिक सदस्य सरपंच आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और स्कूल के शिक्षक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।