देवास। नगर निगम में बुधवार को एक कर्मचारी ने महापौर जनसुनवाई में घासलेट डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कर्मचारी अरुण का कहना है कि उसे लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है।नियुक्ति के नाम पर निगम के अन्य कर्मचारी शाकिर द्वारा ₹50000 की रिश्वत मांगी जा रही है। मेरे द्वारा ₹4000 दे दिए गए हैं। 5 साल से मुझे अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई है। मामले में निगमायुक्त रजनीश कसेरा ने अपने कार्यालय में बुलाकर उक्त व्यक्ति को पहले समझाइश दी, फिर शासकीय कार्य में बाधा डालने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कही।आत्मदाह के प्रयास मामले में पीड़ित अरुण सांगते द्वारा शाकिर नामक नगर निगम के कर्मचारी का ही नाम लिया जा रहा है। निगमायुक्त ने कर्मचारी शाकिर को भी नोटिस जारी करने की बात कही।