मंदसौर। जिले की सुवासरा पुलिस ने राजस्थान सीमा से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, बिना कागज, बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले लापरवाह चालकों पर कार्रवाई की। इन वाहन चालकों से जुर्माना वसूलकर आवश्यक समझाइश भी दी गई।