मंदसौर। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीयन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद का एक संयुक्त प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित तथ्यों को अच्छे से संधारित करें। आज के समय में दोनों प्रमाण पत्र बहुत जरूरी है। जन्म और मृत्यु के संबंध में सूचना मोबाइल के माध्यम से भी अब दी जा सकेगी। यह सुविधा भी अब शुरू होने वाली है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा की जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में सीएमएचओ प्रतिमाह सभी अस्पतालों की समीक्षा करें। साथ ही सभी सीएमओ भी हर माह समीक्षा करें। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में सभी सचिव एवं जीआरएस की एक प्रशिक्षण प्रदान करें। 181 पर प्राप्त होने वाली जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान करें। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, स्वास्थ्य विभाग, नगरी निकाय के अधिकारी, कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे।