मंदसौर। आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल, गृह विभाग मप्र शासन के निर्देशन में जिला प्रशासन मंदसौर एवं यूनिसेफ मध्यप्रदेश के समन्वय से आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिला स्तर पर कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाए प्रतिभागी होंगी । इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005, आपदा प्रबंधन नीति-2009, आगजनी प्रबंधन, भूकंप आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा-सी.पी.आर., सर्प-दंश आदि के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेगे । यह प्रशिक्षण डॉ. जॉर्ज व्ही. जोसेफ, संयुक्त संचालक आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल, गृह विभाग मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित किया जायेगा ।