छतरपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्षी दल के शोर शराबी के बीच मोहन सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में 3 लाख 65 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया। मोहन यादव सरकार का बुधवार को पहले पूर्ण बजट पेश किया गया। खजुराहो पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने बजट की तारीफ करते हुए कहा की यह बजट शिक्षा स्वास्थ्य और किसानों को दृष्टिगत रखते हुए बनाया गया है यह बजट सर्व जन सुखाय सर्व जानता हिताय को देखते हुए बजट पेश किया गया है कुल मिलाकर इस बजट में अधो संरचना विकास के लिए ग्रामीण विकास के लिए कृषि महिला शिक्षा स्वास्थ्य और किसानों पर खास जोर दिया गया है आज बुधवार को खजुराहो पहुंचे खजुराहो सांसद बीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए मोहन सरकार के बजट की जमकर तारीफ की इस अवसर पर भाजपा विधायक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।