मंदसौर। घर पर जाने का साधन नहीं होने से परेशान परिवार को रात्रि के समय सीतामऊ थाना 100 डायल स्टॉफ द्वारा सुरक्षित घर पहुँचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03.07.2024 को काँलर विनीता राठौर निवासी दीपाखेड़ा द्वारा थाना सीतामऊ की 100 डॉयल पर इवेन्ट लिया गया कि वह अपनी 04 साल की बालिका व अपनी मां के साथ लदुना रोड पर साधन खराब होने से तथा घर पहुंचने हेतु अन्य कोई साधन नहीं होने से लदुना रोड़ पर ही खड़ी है व साधन नहीं होने के कारण परेशान है, जिस पर से सीतामऊ डॉयल 100 में तैनात आरक्षक 367 कमलपाल सिंह व पायलेट रविराज सिंह तत्काल कॉलर के पास पहुँचे तथा कॉलर, उसकी बालिका व माता को सुरक्षित डॉयल 100 से उनके निवास स्थान दीपाखेड़ा पहुंचे व परिवारजन को घर छोड़ा गया। उक्त कार्य से आवेदिका व उसके परिवार द्वारा डॉयल 100 व तैनात स्टॉफ की सराहना की गई।
