BREAKING NEWS
NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2024, 12:07 pm
BIG REPORT : बजट में नीमच विधानसभा की विभिन्न सडकों के लिए 94 करोड 78 लाख की राशि स्वीकृत, विधायक परिहार ने वित्तमंत्री देवडा व मुख्यमंत्री यादव का जताया आभार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में वित्त मंत्री जगदीश देवडा ने नीमच विधानसभा की विभिन्न सडकों के लिए 94 करोड 78 लाख रू. की राशि स्वीकृत की है। विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सडक मार्गों के निर्माण की पुरजोर मांग की जा रही थी, जिसे लेकर विधायक परिहार प्रयासरत थे। विधायक परिहार के प्रयासों से विभिन्न सडक मार्गों के निर्माण की स्वीकृति वित्तमंत्री देवडा ने बजट में की है। इसकी जानकारी खुद विधायक परिहार ने भोपाल से वीडियो सन्देश जारी कर दी।
परिहार ने अपने वीडियो सन्देश में बताया कि चीताखेडा-जीरन-मल्हारगढ 2 लेन सडक मार्ग 85 करोड रूपये, चीताखेडा-रम्भावली सडक मार्ग (इंटरमीडिएटर) 5 करोड 61 लाख रू., रेवली-देवली से बिसलवास सोनीगरा सडक मार्ग 1 करोड 77 लाख रू., उगरान-छाछखेडी सडक मार्ग 2 करोड 40 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान करने सहित अन्य विभागों के बजट में कई उपलब्धियां वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री ने दी हैं। इन सडकों के निर्माण से चीताखेडा, धार्मिक स्थल रंभावली माताजी सहित राजस्थान की यात्रा बेहतर और सुखद होगी।
परिहार ने कहा कि बजट में सर्वहारा वर्ग के कल्याण का ध्यान रखा गया है, जो म.प्र. के लिए शुभंकर है। जिस प्रकार शरीर की धमनियों में रक्त बहता है, उसी प्रकार विकास की गति को बढाने के लिए सडकों की महती आवश्यकता है। पूर्व में भी म.प्र.की भाजपा सरकार ने विकास की गति को बढाने के लिए जहां जहां सडकों की आवश्यकता थी, उनके निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृतियां दी हैं और वर्तमान में भी दी हैं।  प्रदेश में बडे-बडे सडक मार्गों का निर्माण कार्य डॉ.मोहन यादव सरकार में हो रहा है। आपने नीमच विधानसभा में सडकों का जाल बिछाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, वित्तमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का आभार प्रकट करते हुए नीमच विधानसभा के आमजन को भी बधाई व शुभ कामनाये  दी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE