जबलपुर। नगर निगम के एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों के हड़ताल पर चल जाने से व्यवस्था तहस नहस हो गई है। कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम परिसर में महापौर दफ्तर के सामने कचरा फेंक कर विरोध जताया है। दो दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उर्ग आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
बता दें कि वेतन नहीं मिलने से सफाई और कचरा कलेक्शन गाड़ी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया है। विरोध स्वरूप महापौर दफ्तर के सामने हाथ ठेला और साइकिल से कचरा लाकर फेंक दिया। कर्मचारियों के साथ कांग्रेस पार्षद दल ने महापौर जगत बहादुर सिंह के खिलाफ की जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस पार्षदों ने महापौर पर दमकर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है। महापौर पर अधिकारियों से साथ सांठगाठ कर कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। 2 दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जानकारी अमरीश मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम ने दी।