नीमच। शहर के मूलचंद मार्ग स्थित चूड़ी गली कॉर्नर पर एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया था। इस अतिक्रमण के शिकायत सलीम कुरैशी द्वारा नगर पालिका में की गई थी। इसके बाद नपा अमला हरकत में आया और सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ जेसीबी सहित अन्य संसाधन लेकर मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सीएमओ ने शिकायत के अनुरूप पाए गए अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटवाया। साथ ही शिकायतकर्ता सलीम कुरैशी द्वारा भी मौके पर अतिक्रमण पाया गया। इस अतिक्रमण को भी जेसीबी की मदद से हटाया गया। नपा की कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
