खरगोन। कसरावद शहर में इन दिनो जामुन की खूब हो रही आवक यहां के लोगों द्वारा जामुन को पसंद किया जा रहा है जामुन जो है मधुमेय, शुगर के लिए रामबाण इलाज माना जाता है इसे आयुर्वेदिक औषधि भी कहा जाता है जामुन शुगर लेवल को कंट्रोल रखती है और इसकी गुठली सुखाकर पाउडर बनाया जाता है इसे भी खाया जाता है हकीम और वेदों द्वारा इसकी दवाई बनाकर दी जाती है यहां पर जामुन गुजरात के हलोल कलोल से आ रहा है यहां से आसपास के क्षेत्र मंडलेश्वर, छोटी खरगोन, गोगावा,खलघाट आदि व्यापारी यहां से खरीद कर ले जाते हैं और ठेलो पर छोटे व्यापारी बेचते हैं। यहां पर रोजाना 10 से 20 क्विंटल जामुन बिक जाता है।