सनावद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा सनावद थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का वीडियो वायरल व पुतला दहन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष चौधरी ने बताया कि विगत दिनों संसद में विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी के द्वारा जो भाषण दिया था उस भाषण को भाजपा के द्वारा तोड़ मरोड़ कर हिंदू समाज में रोश पैदा करने की दुर्भावना से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है तथा कांग्रेस पार्टी व सांसद राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश की जा रहा है । कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ नियम अनुसार जांच कर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।