भोपाल। सर्वजन जनाधिकार पार्टी ने बुधवार को पेश हुए मध्यप्रदेश सरकार के आम बजट को निराशाजनक बताया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कर्मचारी, आमजन और युवाओं को इस बजट से बहुत उम्मीदें थी। लेकिन बजट में आम जनता, कर्मचारियों एवं बेरोजगार युवाओं के हितों का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया।
जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम जनता, कर्मचरियों एवं बेरोजगार युवाओं को मध्य प्रदेश की सरकार से यह उम्मीद थी कि प्रदेश सरकार आम जनता कर्मचारियों एवं बेरोजगार युवाओं के हित में बजट प्रस्तुत करेगी लेकिन बजट से सिर्फ निराशा हाथ लगी। क्योंकि न तो आम जनता को कोई राहत दी गई है और न ही कर्मचारियों एवं बेरोजगार युवाओं को राहत दी गई है । जिससे प्रदेश के कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।