इंदौर। शहर में गुरुवार को महाराणा प्रताप के प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण किया गया। उक्त मौके पर करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम, संभागीय अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान, भगवत ठाकुर, गोलू ठाकुर, गौरव चौहान, रजत सिंह पंवार, हर्षित सिंह ठाकुर, देवेंद्र सिंह गहलोत, भावेश सिंह, धनंजय सूर्यवंशी, अक्षत भदौरिया और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। महाराणा प्रताप सिर्फ राजपूत समाज ही नहीं, समस्त हिंदू समाज के गौरव थे। आज जहां लगातार सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है, वहीं महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों ने बिना भेदभाव के सभी का साथ दिया एवं सम्पूर्ण राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा 7 जुलाई को पौधारोपण किया जाएगा।