खरगोन। जिले के जनपद पंचायत कसरावद की ग्राम पंचायत पीपलगोन में नल जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी जिसकी लागत एक करोड़ 68 लाख 21 हजार रुपए है जो पूरी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जल जीवन मिशन जेजेएम अंतर्गत ग्रामीण नल जल प्रदाय योजना के तहत बनी पानी की टंकी। जो पीएचई विभाग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किया गया है जो पूरी तरह सीपेज मार रही है जो किसी दिन बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकती है ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि 880 नए कनेक्शन देना था लेकिन पुराने कनेक्शन को नए बताकर शासन के पैसे को गलत तरीके से निकाल लिया गया है 20 नए कनेक्शन नल दिए गए हैं तथा चौंबर निर्माण नहीं हुआ है गांव में घटिया चौंबर निर्माण हुआ इन घटिया निर्माण चौंबरों में गिरने से कई लोगों के पाव टूट गए हैं। पुराने जल स्रोतों को नया बता कर राशि को निकली गई है जिसमें तीन ट्यूबवेल एक कुआं बताया गया है टंकी के पास जो बड़ा वाल दिया गया है वह वाटर मैन के द्वारा टंकी चालू हुई जब से खराब बताया जा रहा है पानी टंकी निर्माण में भ्रष्टाचार की बू नजर आ रही है पीएचई नीरु शंकडीया सहायक यंत्री द्वारा बताया गया कि मैं छुट्टी पर हूं उसके द्वारा निर्देशित किया था कि आप हमारेआफीस मे जमरे सर से बाइट ले लिजिए लेकिन वह नहीं आए फिर उप यंत्री गणेश कनेल द्वारा जानकारी दी।