मनासा। प्रदेश सहित जिले भर में दस्तक अभियान की हुई शुरुआत यह अभियान 25 जून से 25 अगस्त तक किया जाना है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग तथा महिका बाल विकास विभाग के संयुक्त दल एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो वाले परिवारों के घर घर बच्चों में प्रायः पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। इसी अभियान के दौरान आज बुधवार को गांव हांसपुर में एएनएम रजनी सोलंकी द्वारा आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ गांव में घर घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर उनकी हाइट, वजन के साथ खून की जांच की गई एवं दस्त रोग से ग्रसित बच्चो को दो ओआरएस के पैकेट एवं 14 जिंक की गोलियां दीगई। एएनएम रजनी सोलंकी ने बताया कि दस्तक अभियान का उधेश्य 5 से कम उम्र के बच्चो म प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान एवं त्वरित प्रबंधन करना है जिससे बाल मृत्यु दर में वंचित कमी लाई जा सके साथ ही 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चो में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया, गंभीर कुपोषित, एनीमिया की त्वरित सक्रिय पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन किया जाएगा। इसके साथ ही 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चो को विटामिन ए अनुपूरण एवं जन्मजात विकृतियों व वृद्धि विलंब की पहचान की जाएगी एवं घर घर जाकर आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुए बच्चो की टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। एएनएम ने आम जन से अपील की है कि अभियान के दौरान आगे आकर अपने बच्चो के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त करें एवं बीमार बच्चो की जांच जरूर करवाए।