छतरपुर। देश दुनिया में ख्याति प्राप्त बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन आज धूमधाम और हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु और भारत देश के कौने कौने से संत महात्मा पहुंचे 28 वें जन्मदिन के अवसर पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने संकल्प लेते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग के लिए अब तेज करेंगे अभियान हाथरस हादसे पर कथा वाचक का ब्यान सामने आया उन्होंने कहा कि जूता पहनकर प्रवचन करते हमने पहली बार किसी को देखा जो अपने से ज्यादा लोगों की चिंता करें वहीं बाबा या महंत हो सकता है जब मूर्ति की जगह पुजारी पूजता है तब अंधविश्वास फैलता है अपनी शादी के सवाल पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि कभी भी शादी हो सकती है फिलहाल तो सनातन का ध्वज पूरी दुनिया में फहराना है कुल मिलाकर आज 4 जुलाई को बागेश्वर धाम छतरपुर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है बाबा बागेश्वर की अपील के वाबजूद लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना लोगों की अपार श्रद्धा और आस्था का केंद्र है जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा की गई। व्यवस्था को लेकर भी पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सराहना करते हुए कहा कि आगामी 18 जुलाई से 22 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव भी धूमधाम और हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया जाएगा।