गरोठ। तहसील के ग्राम कोटडाबुजुर्ग में अंकुर अभियान के तहत उपस्वास्थ्य केन्द्र कोटडाबुजुर्ग पर पौधा रोपण किया गया है। जिसमें सिसम, गुलमोहर, पीपल, बिलपत्र चांदनी जैसे पौधे लगाए गए हैं। सीएचओ रघुवीर सिंह चौहान ने बताया कि यह अभियान सिर्फ शासकीय अभियान नहीं है। इसका उद्देश्य है कि धरती को बचाने के लिए और आने वाली पीढी के बच्चों में भी पौंधा लगाने की ललक और संस्कार लाने के लिए हैं। इसी मौके पर सीएचओ रघुवीर सिंह चौहान एएनएम हेमलता कुमारी व आशा कार्यकर्ता भगत बाई व जीवनबाला उपस्थित रहे।