BREAKING NEWS
BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2024, 2:35 pm
KHABAR : सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने का प्रयास, यातायात और लखनवाड़ा थाना प्रभारी ने एनएच के रोड सेफ्टी दल के साथ आमाकोला, बघराज और कलबोड़ी का किया निरीक्षण, पढे़ खबर

Share On:-

सिवनी। जिले के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 44 में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। जिन्हें पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस सक्रिय नजर आ रही है और जिन स्थानों में अधिक हादसे हो रहे हैं। उन स्थानों का अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया जा रहा है।


यातायात थाना प्रभारी विजय बघेल ने आज दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर रोड फोरलेन में घटित दुर्घटनाओं का कारण सड़क संबंधी कोई समस्या तो नहीं है इस संबंध में थाना प्रभारी लखनवाड़ा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के रोड सेफ्टी दल के साथ आमाकोला, बघराज और कलबोड़ी के राष्ट्रीय राजमार्ग इंटर सेक्शन का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान डिवाइडर पर लगे पौधों की छटाई का कार्य शीघ्र करने वरोड मार्किंग संकेतक बढ़ाए जाने के संबंध में चर्चा की। डिवाइडर की डिजाइन संबंधी सुधार यदि आवश्यक होगा तो प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा को भी पत्राचार भी किया जाएगा।


यातायात पुलिस ने सिवनी के नागरिकों से अपील की है के राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य राजमार्गों पर वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। साथ ही दो पहिया वाहन चालक अपनी लेन में ही वाहन चलाए। सभी वाहन चालक जंक्शनों व इंटर सेक्शन पर सड़क पार करते समय ध्यान रखें की उस सड़क लेन पर चलने वाले वाहन एक सुरक्षित दूरी पर हैं।दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सभी सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE