भोपाल। वर्ल्ड वे इंटरनेशनल स्कूल भोपाल में गुरूवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय जोन के पुलिस उप-महानिरीक्षक रियाज़ इकबाल ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह छात्रों में राष्ट्र प्रेम और नेतृत्व गुणों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार बैंड की प्रस्तुति दी। छात्रों ने अतिथियों को परेड की सलामी देकर स्वागत किया।
समारोह में स्कूल के प्रमुख पदाधिकारी, शिक्षक और छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने अपने संगठनों और क्लबों के झंडे उठाकर शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जोन के पुलिस उप-महानिरीक्षक रियाज़ इकबाल मौजूद रहे।