इंदौर। अमृत पैलेस, निपानिया स्थित द प्रोवेनेंस एकेडमी प्री स्कूल के नन्हें स्टूडेंट्स ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जागरूकता बढ़ाना था।
इस अभियान के तहत स्टूडेंट्स ने अमृत पैलेस कॉलोनी बगीचे में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने टीचर्स के मार्गदर्शन में पौधों की देखभाल के बारे में भी सीखा। इस अवसर पर प्री स्कूल की प्रिंसिपल स्नेहलता कयाल ने स्टूडेंट्स को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया और इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी भागीदारी को सराहा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखता है, बल्कि इससे हमें स्वच्छ वायु और स्वस्थ वातावरण भी मिलता है।
पेरेंट्स ने भी इस पहल की सराहना की और स्टूडेंट्स के प्रयासों की प्रशंसा की। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों को भी समझने में मदद करते हैं। इस पौधारोपण अभियान ने सभी को यह संदेश दिया कि एक छोटा सा प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकता है।