BREAKING NEWS
BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2024, 4:21 pm
BIG NEWS : बीजेपी प्रदेश कार्य समिति की बैठक 7 जुलाई को, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भूपेंद्र यादव समेत 2000 पदाधिकारी होंगे शामिल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश  भारतीय जनता पार्टी ने 7 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। जिसमें लगभग दो हजार पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे। मंडल प्रभारियों को भी बुलाया गया है। इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं।


लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कार्य समिति की यह पहली बैठक होगी। लोकसभा इलेक्शन में भाजपा ने सभी 29 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है। एमपी में अब तक की सबसे बड़ी चुनावी सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी इसे वृहद कार्यसमिति के रूप में आयोजित करेगी।


आगामी रणनीति पर होगी चर्चा
प्रदेश कार्य समिति की बैठक में संगठन चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही भाजपा सदस्यता अभियान की तारीख और कार्यक्रम तय किए जाएंगे। भोपाल के रविंद्र भवान में होने वाली इस बैठक में दो हजार पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे।


ये दिग्गज होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का कार्यक्रम तय हो गया हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। 7 जुलाई को अमित शाह का मध्य प्रदेश दौरा संभावित है। इसके अलावा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद, सभी विधायक, महापौर, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक, विभाग संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, समस्त मंडल अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी/ सह-प्रभारी और प्रवक्ता, प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया संयोजक/ सह-संयोजक भी शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE