भोपाल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (मध्य भारत प्रांत) और जिला ईकाई भोपाल के तत्वावधान में गौतम नगर में 6 जुलाई को शाम 4 बजे पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, महामंत्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव सहित समाज सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। इस अवसर पर समाज की आम बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभा सम्मान समारोह और आगामी अन्य आयोजनों के संबंध में चर्चा की जाएगी।
अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 111 वें एपिसोड में लोगों से अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की थी। कायस्थ महासभा श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के तहत शनिवार को पौधरोपण करने जा रहा है । जिसमें विशेष अतिथि के रूप में मंत्री विश्वास सारंग को आमंत्रित किया गया है।