BREAKING NEWS
BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2024, 5:22 pm
NEWS : नेतावल गढ़ पाछली विद्यालय में मनाया समारोह पूर्वक निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण समारोह, बच्चों में दिखा उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेतावल गढ़ पाछली में निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जितेंद्र शर्मा (सांसद प्रतिनिधि) अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह राणावत एवं एसडीएमसी सदस्य भंवर सिंह राणावत, देवेन्द्र शर्मा के विशिष्ट आथित्य में हुआ। 

सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण,  दीपक, अगरबत्ती से शुभारंभ हुआ। अतिथियों का शाब्दिक स्वागत करते हुए कान सिंह सुवावा ने बताया कि आजादी के बाद राज्य सरकार द्वारा प्रथम बार निरू शुल्क पाठ्य-पुस्तक समारोह राज्य स्तर पर समारोह शिक्षा मंत्री महोदय के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित किया गया। जिसका सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में दिखाया गया। राजस्थान के प्रत्येक विद्यालय में नि शुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण समारोह जन प्रतिनिधियों के हाथों द्वारा बालकों को पाठ्य-पुस्तकें वितरण के बाद बालक खुशी से झूम उठे। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र जी शर्मा ने विद्यालय के संगीत विकास में महत्वपूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया एवं सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह राणावत ने सघन वृक्षारोपण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।  निरूशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण प्रभारी दीपा कुमावत ने कक्षा अध्यापक के माध्यम से प्रत्येक कक्षा के बालकों को पाठ्य पुस्तक वितरण करवाई। कार्यक्रम में शैलेंद्र जैन, आशा चावला, जितेंद्र मीणा, सुनील कुमार सोमानी, आशा  त्रिवेदी, पंकज सुराणा, इंदिरा टेलर, अनीता सांखला,शहनाज बाई, प्रेम देवी गुर्जर, पुष्पा बाई सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।कार्यक्रम में  कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनीता गिल  ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत पुरोहित ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE