BREAKING NEWS
BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2024, 6:09 pm
BIG NEWS : राजभवन पहुंचा नर्सिंग घोटाले का मामला, कांग्रेस ने राज्यपाल से की शिकायत, विश्वास सारंग को मंत्रिमंडल से बर्खास्त और सर्वदलीय जांच की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाले का मामला राजभवन पहुंचा है। इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से शिकायत की है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन मंत्री को घोटाले का सरगना बताया हैं। उन्होंने सारंग को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और घोटाले की सर्वदलीय जांच की मांग की है।


प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार आक्रामक है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा। जहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने गवर्नर से शिकायत कर नर्सिंग घोटाले की सर्वदलीय जांच की मांग की है।


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया है। नर्सिंग घोटाला प्रदेश का बड़ा घोटाला है, यह व्यापम 2 है। हजारों लाखों युवाओं को फर्जी डिग्री दी जा रही है। फर्जी कॉलेज चलाया जा रहा है। कॉलेजों को मान्यता देने वाले कौन ? परमिशन देने वाले कौन ?


उमंग सिंघार ने कहा कि विश्वास सारंग और उनकी कमेटी, जिन्होंने पूरी गड़बड़ी की। नर्सिंग कॉलेज का इलेक्शन न करा कर पूरा अधिकार विश्वास सारंग ने अपने हाथ में रखकर घोटाला किया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। गवर्नर ने कहा है कि सरकार से इस पर चर्चा की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE