BREAKING NEWS
BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2024, 6:21 pm
KHABAR : वृक्षारोपण जन जागरण कावड़ यात्रा का शुभारंभ, जिले भर से आये थे गायत्री परिजन, विशाल दिप यज्ञ के साथ हुआ शुभारंभ, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

सेगांव। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिले की वृक्षारोपण कावड़ यात्रा का शुभारंभ गुरुवार रात्रि में दीप यज्ञ के साथ देवी श्री लालबाई फूलबाई माता परिसर में हुआ।मातृ शक्ति अखंड दीप जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत वृक्षारोपण जन जागरण कावड़ यात्रा का शुभारंभ अवसर पर जिले भर के गायत्री परिजन ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ वंदना के गीत बलराम भाई के द्वारा गाया गया। भागीरथ मंडलोई, जिला संयोजक जोगिलाल मुजाल्दे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


जिला समन्यवक जोगिलाल मुजाल्दे ने बताया कि एक गंगा गंगोत्री से निकली थी। और एक वृक्ष गंगा यात्रा मां लालबाई फूलबाई के दरबार से निकल रही है। उन्होंने गुरु के संदेश में पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण की उपयोगिता पर अपने विचार रखें,हमारे जीवन में वृक्षो के महत्व को विस्तार से बताया। महेश्वर तहसील  के किशनलाल मुकाती ने वृक्षों का जीवन काल व हमारे उनके प्रति दायित्व के  महत्व को विस्तार से बताया। जिला सह संयोजक केशरिलाल पटेल ने वृक्षों का आध्यात्मिक दार्शनिक वैज्ञानिक महत्व को बताते हुए तरु मिलन कार्यक्रम करवाया। जिसमे 24 दम्पत्तियों को पौधे देखकर उनका पूजन करवा कर उन्हें अपनी संतान के रूप में तैयार करने के लिए संकल्प दिलवाये। गुरु पूजन का क्रम परिव्रजक नंदकिशोर यादव ने करवाया। दिपयज्ञ का कार्यक्रम सुरेन्द्र भारती  बड़वाह ने सम्पन्न करवाया उन्होंने गुरु के संदेशों के साथ अपने दायित्व व अपने सस्कारों में सुधार पर वयक्तित्व निर्माण पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में पंडु मंडलोई ने भी अपने विचार रखे। शुक्रवार सुबह 8 बजे गायत्री परिजनों की  वृक्षारोपण कावड़ यात्रा नगर की गलियों से गुजरी यात्रा में बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने पर्यावरण के सन्देश श्लोगन लिखी तख्तियां ले कर वृक्षारोपण का संदेश दिया व साथ ही वृक्षारोपण संरक्षण के लिए के संकल्प पत्र भी भरवाये जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कावड़ यात्रियों के नगर भृमण पर नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गोलवाड़ी ,लेहकू व केली में  भी गली मोहल्लों में ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। केली नगर भृमण के बाद यह यात्रा धुलकोट की ओर प्रस्तान कर गई। कावड़ यात्रियों में कसरावद, बड़वाह,सनावद, महेश्वर भीकनगांव,भगवानपुरा, खरगोन आदि तहसीलों से बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र पाटीदार ने किया व आभार मुख्य प्रबंध ट्रस्टी महेश दसौंधी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE