BREAKING NEWS
BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2024, 7:33 pm
KHABAR : कलेक्‍टर जैन की अध्‍यक्षता में बैठक सम्‍पन्‍न, फसल बीमा योजना से संबंधी शिकायतों का किया गया निराकरण, आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन की अध्‍यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में शुक्रवार को किसान कल्याण तथा विकास विभाग जिला स्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति (डी.जी.आर.सी.), कृषि अधोसंरचना निधि (ए.आई.एफ.), कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.), की जिला स्तरीय मानीटरिंग समिति(डी.एम.सी.), आत्मा गवर्निग बोर्ड, (जीबी.) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति (डी.जी.आर.सी.), बैठक में फसल बीमा संबंधी छह शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण किया गया।

कृषि अधोसंरचना निधि (ए.आई.एफ.), की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों को निर्देशित किया गया कि, संबंधित विभाग अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित कराने हेतु प्रकरण तैयार करवाकर योजना का लाभ दिलाए। कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.), की समीक्षा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि, जिले में पूर्व से कार्यरत 14 एफ.पी.ओ. को कृषि आदान संबंधी लायसेंस, मण्डी लायसेंस, एफ.ए.एस.एस.आई. के लायसेंस तथा ऑन लाईन मार्केटिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए।

उद्यानिकी विभाग तहत एक जिला एक उत्पाद के तहत धनिया फसल की नवीन किस्मों के बीज जिले के प्रगतिशील कृषकों को उपलब्ध कराकर जिले में एक जिला एक उत्पाद में विशेष उपलब्धी हासिल करने के लिये उद्यानिक विभाग को निर्देशित किया गया। आत्मा गवर्निग बोर्ड, (जीबी.) में वर्ष 2023-24 के लक्ष्य एवम् पूर्ति की समीक्षा की गई एवम् वर्ष 2024-25 के प्राप्त लक्ष्यों के अनुरुप पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये ।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, उप संचालक कृषि‍ बीएसअर्गल, उप संचालक उद्यानिकी अतरसिह कन्‍नौजी, कृषि वैज्ञानिक व अन्‍य अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE