BREAKING NEWS
BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2024, 7:38 pm
BIG NEWS : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.29 करोड बहनों के खातें में अंतरित की 1574 करोड की राशि, मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के हितग्राहियों को 1630 करोड की राशि अंतरित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव व्‍दारा छिपरी धाम जिला टीकमगढ में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रदेश की 1.29 करोड बहनों के खाते में लाडली बहना योजना के तहत 1574 करोड रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरित की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. विरेन्‍द्र कुमार, सांसद बीडी शर्मा एवं संत रावतपुरा सरकार महाराज उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के हितग्राहियों को 1630 करोड की राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 55 लाख हितग्राहियों को 330 करोड की राशि एवं गैस सिलेण्‍डर रिफलिंग योजना के तहत बहनों को 41 करोड रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरित की।

टीकमगढ जिले के छिपरी से राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का वेबकास्टिंग के माध्‍यम से सीधा प्रसारण किया गया। जिला पंचायत नीमच, एनआईसी कक्ष नीमचएवं जनपद नीमच तथा सभी जनपद एवं पंचायतों में इस कार्यक्रम का जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों की उपस्थिति में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों ने छिपरी से मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के उदबोधन को देखा व सुना।

जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जनसिह चौहान, कलेक्‍टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, विधायक प्रतिनिधि हेमंत हरित एवं जिला अधिकारियों और हितग्राहियों ने छिपरी से मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव के कार्यक्रम को देखा व सुना।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE