रामपुरा। शुक्रवार को नगर के थाना परिसर में आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन शाम पांच बजे की गई जिसमें अनुविभागीय अधिकारी मनासा पवन बारिया ने कहा की त्यौहार आपसी भाई चारे के साथ शासन की गाइडलाइन अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। और कहा की 17 और 18 तारीख को मोहर्रम का जो आयोजन होना है तो रामपुरा में बहुत अधिक संख्या में यहां पर लोग आते हैं ताजिए होते हैं तो उसी को देखते हुए क्या आवश्यक तैयारी होनी चाहिए इस पर आज चर्चा हुई यहां पर नगर परिषद को लेकर जो लोगों के मांगी थी उन विषय पर बात हुई नगर परिषद को निर्देश दिए गए हैं की सारी चीजों का निरीक्षण कर लें उसके साथ-साथ जो ताजी है जिन मुख्य मार्गों पर निकलेंगे उन मार्गों का बिजली विभाग तहसीलदार थाना प्रभारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर ले ताकि कहीं ऊपर अगर कोई तार टच हो रहा है या वैसा है तो उसे चीज को भी पहले से उसको देखा जा सके में सभी को शुभकामनाएं देता हु बहुत ही अच्छे से सभी लोग मिलकर इसको बनाएं और अगर कोई भी ऐसी चीज किसी भी के संबंध में ऐसी प्रकाशित होती है तो सबसे पहले प्रशासन का अवगत कराया जाए ताकि हम उसका निराकरण समय पर कर सके बैठक में एसडीओपी विमलेश उईके, तहसीलदार रामपुरा मुकेश निगम, थाना प्रभारी विकास पटेल, सीएमओ कन्हैयालाल सूर्यवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार एवं नगर के गणमान्य नागरिक गण, पत्रकार बंधु एवं सभी विभागों के कर्मचारी गण उपस्थित थे।