नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल 06 जुलाई को ट्रांसफार्मर रिपलेसमेंट का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से 11 केवी अल्कोलाईड फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को ट्रांसफार्मर रिपलेसमेंट कार्य होने के कारण 11 केव्ही अल्कोलाईड फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवी अल्कोलाईड फीडर बंद रहने से राजस्व कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेन्ज, बंगला नंब. 10, 11, 12, 13, 18, 19, 20, 38, 45, 46, लायन्स पार्क का क्षेत्र, विजय टाकिज, दशहरा मैदान का क्षेत्र, भूतेश्वर मंदिर, सीआरपीएफ रोड़, 40 नंबर से पुस्तक बाजार, नगर पालिका, होण्डा शोरूम, वीर पार्क रोड़, राजमंदिर टॉकिज की दुकानें आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढाया जा सकता है।