छतरपुर। नगरपालिका छतरपुर के एक संविदा कर्मचारी द्वारा दुकान आवंटन के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार नगरपालिका की राजस्व शाखा में पदस्थ संविदा कर्मचारी अमन खरे द्वारा अलग-अलग चार लोगों से दुकान आवंटित करने का झांसा देकर जालसाजी करते हुए फर्जी रशीद देकर 35 लाख 8 हजार रुपए हड़प लिए इस पूरे मामले में पीड़ित मनोज जैन और संविदा कर्मचारी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह लाखों रुपए केस गिनती करते हुए दिखाई दे रहा है मजे की बात यह है कि जो राशि कर्मचारी के द्वारा दुकान विक्रय के नाम पर लोगों से ली गई उसके बदले में उन्हें नगरपालिका की रशीद और दुकान स्वीकृति का आदेश भी थमा दिया गया जिसमें नगरपालिका के सीएमओ और बाबू के हस्ताक्षर भी पाए गए है लेकिन जब दुकान खरीदने वालों को संविदा कर्मचारी अमन खरे द्वारा लगातार कुछ दिनों से गुमराह किया जा रहा था तब उन्होंने इसकी जानकारी नगरपालिका सीएमओ को दी जिस पर उन्हें पता चला कि नगरपालिका द्वारा उन्हें कोई दुकानें आवंटित नहीं की है और यह रशीद और दुकान आवंटन का आदेश फर्जी है फिलहाल इस पूरे मामले में पीड़ित लोगों ने कोतवाली थाना और नगरपालिका सीएमओ माधुरी शर्मा को शिकायत पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।