दतिया। प्रसिद्ध कलाकार, बॉलीवुड स्टार संजय मिश्रा सहित राजेश मिश्रा और मनीष वाधवा रविवार सुबह दतिया पहुंचे। उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंच कर मां बगला मुखी के दर्शन कर महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया है।
बता दें कि तीनों कलाकार भूल भुलैया 3 की शूटिंग के लिए ओरछा पहुंचे हुए हैं। यहां से वह दतिया पहुंचे और राजसत्ता की देवी के दर्शन करने के बाद ओरछा के लिए रवाना हुए। इस दौरान सुरक्षा बल भी तैनात रहा।