मनासा। अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज (वैश्य) महासभा द्वारा देशव्यापी स्तर पर आयोजित वृक्षारोपण महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय विजयवर्गीय समाज, मनासा द्वारा तृतीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह गरिमामयी कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के पूज्य संत श्री दिग्विजय राम जी महाराज के पावन सानिध्य और आशीर्वाद से संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि महासभा के आह्वान पर यह वृक्षारोपण अभियान अखिल भारतीय स्तर पर एक साथ आयोजित किया गया था। इसी कड़ी में मनासा की स्थानीय सभा ने भी प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस महोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया।
इस अवसर पर मनासा विजयवर्गीय समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठ जनों, युवाओं और मातृशक्ति ने सक्रिय रूप से भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।