नीमच। कड़ी मेहनत, सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प से ही सफलता प्राप्त होती है। इसी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नीमच के बॉडी बिल्डर अरबाज खान ने पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस उपलब्धि पर शेख सैय्यद पठान जिला कमेटी, नीमच द्वारा रावणरुंडी स्थित कादरी रिसोर्ट सभागार में उनका भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमेटी के सदर सलीम खान ने कहा कि अरबाज खान पांच बार मिस्टर मध्यप्रदेश बनने के बाद भी नहीं रुके। उनका लक्ष्य मिस्टर इंडिया बनना था, जिसे उन्होंने कठिन परिश्रम और सच्ची लगन के बल पर हासिल किया। उन्होंने कहा कि ष्कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होतीष् और युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि अरबाज खान ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।
मीडिया प्रभारी आरिफ शेख ने बताया कि समारोह में अरबाज खान का फूलमालाओं, साफा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न एवं बॉडी बिल्डिंग ट्रॉफी भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कमेटी ने उन्हें ष्फखरे फतेहाँनष् की सम्मानजनक उपाधि से भी नवाजा।
समारोह में हयात खान, सैय्यद हसन अली, जाहिद कादरी, जफर हुसैन, शाकिर पेंटर, शहजाद पेंटर, साबिर पठान, हाजी बाबूभाई, एहसान मास्टर, मेहबूब खान, बाबूभाई ठेकेदार, छुटन पठान, साहिल खान, शहजान खान, आजम खान, निजामुद्दीन खान, आदिल कादरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।