नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन प्रति सप्ताह सोमवार को ई जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते हैं। इसी क्रम में आगामी सोमवार को ई जनसुनवाई में मनासा विकासखंड की पंचायत सांकरिया खेड़ी, टामोटी, हनुमंत्या, पावटी, भदवास के ग्रामीणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। ई जनसुनवाई आगामी सोमवार को प्रातः 10 बजे से होगी।