शाजापुर। हाट मैदान में लगने वाली थोक सब्जी मंडी में साफ सफाई को लेकर नगरपालिका कर्मचारी और सब्जी व्यापारियों के बीच रविवार को विवाद की स्थिति बन गई। हाट मैदान में प्रतिदिन सुबह सब्जी की थोक मंडी लगती है और सब्जी के कचरे को लेकर आएं दिन विवाद होते रहते हैं।
रविवार को भी सब्जी के कचरे को लेकर सफाई कर्मी और व्यापारी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी। व्यापारियों ने यहां दुकान लगाने से मना कर दिया और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
व्यापारियों ने आरोप लगाया और बताया सब्जी मंडी में कोई व्यवस्था नहीं है। नगरपालिका एवं प्रशासन को यहां शेड बनाकर व्यापारियों के लिए व्यवस्था की जाना चाहिए। नगरपालिका जब तक व्यवस्था नहीं करेगी तब तक व्यापारियों की हड़ताल जारी रहेगी।