BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<     नीमच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विधायक.. <<     पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2024, 5:27 pm
KHABAR : श्‍वेत हरित नीमच अभियान के तहत कलेक्टर जैन ने की जन-जन से अपील, बोले- सभी रहवासी अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में करें 10-10 चम्‍पा के पौधों का रोपण, स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं, पर्यावरण संरक्षण से जुडी संस्‍थाओं की बैठक सम्‍पन्‍न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्‍वेत हरित नीमच अभियान के तहत नीमच शहर में सभी स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संस्‍थाओं, पर्यावरण संरक्षण से जुडी संस्‍थाओं के पदाधिकारियों के सहयोग से नीमच में 12 जुलाई को वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस श्‍वेत हरित नीमच अभियान के तहत शहर के विभिन्‍न 68 से अधिक सार्वजनिक स्‍थानों, पार्काे, बगीचों, ग्रीन बेल्‍ट आदि स्‍थानों पर चम्‍पा का पौधा रोपण किया जावेगा।

कलेक्‍टर दिनेश जैन की अध्‍यक्षता में शनिवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों, पर्यावरण संरक्षण से जुडी संस्‍थाओं के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले पौधारोपण अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में सभी संस्‍थाओं ने नीमच शहर के पार्क, गार्डन, ग्रीनबेल्‍ट व अन्‍य सार्वजनिक स्‍थानों पर पौधारोपण करवाने की जिम्‍मेदारी अपनी संस्‍था के माध्‍यम से निभाने की सहमति दी गई।

बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने नीमच शहरवासियों का आव्‍हान किया, कि वे श्‍वेत नीमच अभियान के तहत अपने घर पर (बडे गमले में), उपलब्‍ध स्‍थल अथवा बगीचे में 10-10 चम्‍पा के पौधे अवश्‍य लगाए और उन्‍हें संरक्षित कर बडा करने की जिम्‍मेदारी का निवर्हन कर नीमच को हराभरा करने में सहभागी बने।

कलेक्‍टर जैन ने हरित भादवामाता अभियान के तहत पौधारोपण की योजना बताते हुए कहा कि जवासा चौराहे से भादवामाता तक सडक के दोनो ओर लगभग 1200 पौधे लगाये जाएंगे।ट्री गार्ड, पौधा एवं गढ्ढे आदि की व्‍यवस्‍था प्रशासन व्‍दारा की जावेगी। एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत भादवामाता में पौधारोपण करने की इच्‍छुक संस्‍थाएं एवं आमजन भी हरित भादवामाता अभियान में अपना सहयोग कर सकते है। बैठक में उपस्थि‍त विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के पदाधिकारियों ने श्‍वेत हरित नीमच अभियान में हर सम्‍भव सहयोग का विश्‍वास दिलाते हुए अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिह धार्वे, सीएमओ महेन्‍द्र वशिष्‍ठ सहित अन्‍य अधिकारी एवं विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के पदाधिकारी उपस्थि‍त थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE