BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<     नीमच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विधायक.. <<     पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2024, 5:49 pm
REPORT : नीमच कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मनासा में किया छात्रावासों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सभी सीटों पर विद्याथियों को प्रवेश दिलाने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जिले के सभी छात्रावासों में स्‍वीकृत सभी  सीटो पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रयास करें कि एक भी सीट खाली ना रहे। छात्रावास में रहवासी विद्यार्थियों को निर्धारित मेनू अनुसार नाश्‍ता एवं भोजन उपलब्‍ध करवाया जाए। छात्रावासी, विद्यार्थी नियमित रूप से स्‍कूल जाए और अध्‍यापन करें। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शनिवार को मनासा में आदिम जाति कल्‍याण विभाग व्‍दारा संचालित शा.बालिका उत्‍कृष्‍ट छात्रावास मनासा एवं शा.बालक उत्‍कृष्‍ट छात्रावास मनासा का निरीक्षण करते हुए जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण नीमच को दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, जिला संयोजक राकेश राठौर, अन्‍य अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर जैन ने उक्‍त दोनो छात्रावासों के विभिन्‍न कक्षों का अवलोकन कर विद्यार्थियों को उपलब्‍ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्‍होने छात्र-छात्राओं से चर्चा कर , उपलब्‍ध सुविधाओं, भोजन एवं नाश्‍ते की गुणवत्‍ता की जानकारी ली।

कलेक्‍टर जैन ने छात्रावास में प्रवेश के बाद सभी विद्यार्थियों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण अनिवार्य रूप से करवाने और प्रत्‍येक विद्यार्थी का हेल्‍थ कार्ड बनाने के निर्देश दिए।  कलेक्‍टर ने छात्रावास में उपस्थि‍त विद्यार्थियों के अभिभावकों, पालकों से चर्चा कर, छात्रावास में उनके बच्‍चों की उपलब्‍धता करवाई जा रही, सुविधाओं की जानकारी ली। अभिभावकों ने भी छात्रावास में व्‍यवस्‍थाओं की सराहना करते हुए प्रबंधों को प्रर्याप्‍त बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE