मंदसौर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर द्वारा बताया गया कि सुरक्षा गार्ड पद भर्ती हेतु सिक्युरिटी फोर्स की कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड नीमच द्वारा शिविर का आयोजन किया गया है। सुरक्षा गार्ड पद भर्ती शिविर जनपद पंचायत सीतामऊ में 8 जुलाई को, ग्राम पंचायत दलौदा में 9 जुलाई को, नगर परिषद सुवासरा में 10 जुलाई को, जनपद पंचायत गरोठ में 11 जुलाई को, जनपद पंचायत भानपुरा में 12 जुलाई को, जनपद पंचायत मंदसौर में 15 जुलाई को एवं जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में 16 जुलाई को प्रातरू 11 बजे से 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। इच्छुक युवा जो कक्षा 10वी पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, ऊचाई 168 से.मी., वजन 56 किलो से 90 किलो एवं चेस्ट 80-85 हो शिविर में आवेदन कर सकते हैं।