बुरहानपुर। जिले में श्री संत शिरोमणी सेवालाल महाराज जी के दो करोड़ ग्यारह लाख रुपए की लागत से बनने वाले मंदिर निर्माण के संदर्भ में बंजारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसे लेकर मंदिर निर्माण की रूप रेखा बनाई गई है, तथा समाज शिक्षा, नशा मुक्ति को लेकर युवाओं ने संकल्प लिया।
आपको बता दे की जिले के बंजारा समाज द्वारा संत शिरोमणि आराध्य देव संत सेवालाल महाराज जी के मंदिर निर्माण हेतु राजस्थानी भवन में युवा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस युवा सम्मेलन में जिले के 400 से अधिक बंजारा युवा शामिल हुए।