गुना। कलेक्टर द्वारा भ्रमण के दौरान अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के दिये गये थे निर्देश जिले में अवैध अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही जारी है। गुना नगर के अंतर्गत आरोन बस स्टैंड का संपूर्ण अतिक्रमण हटाया गया अतिक्रमण के रूप में 10 से 12 अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा कच्चे एवं पक्की दुकान, गुमठियां रखकर लंबे समय से अतिक्रमण कर रखा था। कलेक्टर द्वारा बस स्टेण्ड का एम.पी.आर.डी.सी. के माध्यम से सौदर्यीकरण का कार्य करवाया जाना है, जिसके दृष्टिगत अतिक्रमण बाली जगह पर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। एसडीआरएफ की टीम, पुलिस, नगर पालिका एवं राजस्व हमला मौजूद था।