उज्जैन। महाकाल मंदिर में एक और श्रद्धालु को कुत्ते के काटने पर अस्पताल जाना पड़ा। रविवार को आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालु को कुत्ते ने पेट में काट खाया। दो कुत्ते झगड़ते हुए आए और इनमें से एक ने उन पर हमला कर दिया। पिछले हफ्ते ही दिल्ली की डॉक्टर दर्शनार्थी को भी कुत्ते ने काटा था।
आंध्र प्रदेश के रंगारेड्डी शहर से आए मुलुगु राजकिरण रविवार सुबह भस्म आरती करने के बाद मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों के दर्शन कर रहे थे। इसी बीच एक कुत्ता उन पर झपट गया। इसके दो दिन पहले ही नगर निगम कमिश्नर ने महाकाल मंदिर और आसपास के क्षेत्रों से 22 कुत्ते पकड़ने का दावा किया था।
राजकिरण ने कहा, श्मेरी मंदिर समिति से विनती है कि कुत्तों पर अंकुश लगाकर मंदिर से बाहर करें।