भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान पूरे प्रदेश में जारी है। इसी श्रृंखला में सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन(गुना शाखा) ने रविवार को गुना स्थित प्राचीन हनुमान टेकरी में पौधारोपण किया। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास (भोपाल) के नेतृत्व में मंदिर में झंड़ा चढ़ाया गया।
इस अवसर पर हनुमान टेकरी धर्मशाला में पत्रकारों, वरिष्ठ समाजसेवियों एवं वृद्धजनों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास ने पीएम मोदी के अभियान ष्एक पेड़ मां के नाम ष् के तहत समाजजनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां भी खाली जगह दिखे वहां पर पौधे लगाएं। जिससे हरियाली के साथ ही ऑक्सीजन भी लोगों को मिलेगी। वहीं उन्होंने समाज द्वारा चलाए जा रहे अभियान से सभी को अवगत भी कराया।
इस दौरान गुना जिला अध्यक्ष अनिल सेन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश परदेसी सहित समस्त गुना जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास का साफा एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर सेन(चांचौड़ा), जिला अध्यक्ष अनिल सेन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश परदेसी सहित जिला पदाधिकारी और समाज जन मौजूद रहे।