भोपाल। मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस की प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें सतीश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। भोपाल के कर्मचारी भवन में प्रांतीय प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, एवं सैकड़ों पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बता दें कि निर्वाचन प्रक्रिया लगभग 1 महीने से संचालित थी। संगठन के समस्त साथियों ने नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
शेष कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की घोषणा अतिशीघ्र
मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस की निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एन डी वैष्णव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अशोक प्रताप सिंह(सतना), कार्यकारी प्रांताध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परमार(शिवपुरी), प्रमुख महामंत्री आशुतोष पांडेय, कोषाध्यक्ष अनीता सारस्वत, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष हरीश नामदेव( मालवांचल), महामंत्री सुनील मिश्रा, महामंत्री रामरतन सिंह तोमर( चम्बल संभाग) से निर्वाचित हुए। शेष कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की घोषणा अतिशीघ्र की जायेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मौजूद रहे। इसके साथ ही सेमी गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल वाजपेई, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के मोहन अय्यर, अध्यापक संवर्ग के जितेन्द्र शाक्य, समग्र शिक्षक संघ से महावीर प्रसाद शर्मा, मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता सुभाष शर्मा एवं प्राचार्य और प्रधानाध्यापक परिषद महामंत्री सतीश श्रीवास, सुरेश सचदेवा मौजूद रहे।