भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम छिंदवाड़ा का लोकसभा चुनाव जीते थे। इसी तरह से अमरवाड़ा उपचुनाव भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा की जनता को धोखा दिया है।
सोमवार को सीएम मोहन यादव छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा पहुंचे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की जो प्रतिक्रिया आ रही है, उससे पता चलता है कि हम छिंदवाड़ा का लोकसभा इलेक्शन चुनाव जीते थे, उसी प्रकार अमरवाड़ा चुनाव भी जीतेंगे। कमलनाथ ने जनता को धोखा दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव आज अमरवाड़ा में प्रचार प्रसार करेंगे। वे बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह के समर्थन में बटकाखापा में जनसभा को संबोधित कर रोड शो करेंगे। आपको बता दें कि अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। शाम को प्रचार प्रसार का शोर थम जाएगा। 10 जुलाई को मतदान होगा। वहीं मतगणना 13 जुलाई को होगी।