भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बाद अब कांग्रेस संगठन भी संघ का मुरीद हो गया है! दरअसल, कांग्रेस की बैठक में संघ की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। वहीं नेताओं ने कहा कि अगर हम संघ से कुछ सीख सकते है, तो उसमें बुराई क्या है। हमें अपने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार जनता के बीच रहना पड़ेगा।
दरअसल, रविवार को कांग्रेस ने अलग अलग समितियों की बैठक की। इस मीटिंग में संघ की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई। संगठन को मजबूत करने के लिए घर घर कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने को लेकर बातचीत की गई। जैसे संघ कोई धरना प्रदर्शन नहीं करता, जेल नहीं जाता, लेकिन भारतीय जनता पार्टी में अहम भूमिका है।
वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि हम संघ से कुछ सीख सकते है तो उसमें बुराई क्या है। हमें अपने संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए लगातार जनता के बीच रहना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचना अगला कदम है। आपको बता दें कि कल कार्यक्रम, क्रियान्वन और निगरानी समिति की बैठक के दौरान यह चर्चा हुई है।