BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<     नीमच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विधायक.. <<     पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2024, 2:48 pm
BIG NEWS : मैं प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी नहीं डरताः शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों पर फूटा थानेदार का गुस्सा, पढे़ खबर

Share On:-

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिकायत करने आए ग्रामीणों से थाना प्रभारी कह रहे हैं कि ज्यादा मत बोलो ‘मैं प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी नहीं डरता’।


दरअसल, खजुरी गोकुल निवासी विकास पिता कालूराम सुतार ने एक विवाहिता से बिना सामाजिक तलाक के ही शादी कर ली। सामाजिक नियमों के अनुसार यहां राजगढ़ में झगड़ा प्रथा प्रचलित है। जिसमें महिला के पहले पति के परिजन वर्तमान पति के परिजन से हर्जाने की राशि वसूलते है। फिर नहीं देने पर नुकसान कर जाते है। ऐसे ही इस मामले में 10 अन्य ग्रामीणों के खेतों पर पाइप मोटर सहित कई कृषि उपकरणों का नुकसान कर दिया गया।


इसी की शिकायत लेकर 5 जुलाई को ग्रामीणों ने एक ज्ञापन थाना प्रभारी के नाम सौंपा। और बिना सामाजिक तलाक के ही शादी करने वाले विकास से हर्जाना लेने के लिए शिकायत करने छापीहेड़ा थाने आए थे। जहां वे एफआईआर की मांग कर रहे थे।


इसी दौरान थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह गुस्सा हो गए और फरियादियों को थाने से बाहर निकाल दिया। तभी किसी युवक ने वीडियो बना लिया। जिसमें थाना प्रभारी कह रहे हैं कि ज्यादा मत बोलो मैं प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी नहीं डरता। मामले में अब थाना प्रभारी राजेंद्र का कहना है कि नातरा झगड़े के मामले में पहले एक एफआईआर हो चुकी है। उसी मामले में अन्य ग्रामीण भी एफआईआर दर्ज करवाने आए। जिसे लेकर उनसे कहा कि उसी में तुम्हारे नाम एड कर देंगे। लेकिन ग्रामीण मान नहीं रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE