BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<     नीमच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विधायक.. <<     पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2024, 3:07 pm
BIG REPORT : मंदसौर के पुलिस कप्तान के आदेश के बाद हरकत में आया विभागीय अमला, सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ली बैठकें, त्योहार से पूर्व दिए ये निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा इस आशय के निर्देश इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को दिये गए है कि आगामी मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्वक आयोजन के संबंध में समाजजनों, संबंधित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य जनों तथा मोहर्रम कमेटियों के प्रमुखों की बैठक ली जाकर उक्त पर्व को शांतिपूर्वक रुप से संपादित करवाया जावे। 

उपरोक्त दिशा निर्देशो के पालन में दिनांक 07.07.2024 शाम 05 बजे पुलिस कंट्रोल रुम मंदसौर में मोहर्रम कमेटियों के सभी प्रमुखों जनो तथा वालेंटियरों की बैठक आयोजित की गयी जिसमें सभी वालेटियरो को मोहर्रम जुलुस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए तत्पश्चात मोहर्रम पर्व दौरान चौकी धुलाई के कार्यक्रम तथा ताजिया निकलने के सभी स्थानो तथा मार्ग का नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह तथा थाना प्रभारी शहर कोतवाली निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर द्वारा व्यक्तिगत रुप से भ्रमण कर मोहर्रम कमेटियों तथा आयोजन कर्ताओं से चर्चा की गयी व उनके द्वारा जिज्ञासावश पुछे गए समस्त प्रश्नो का उत्तर दिया गया।

पूर्व में भी उक्त पर्व के आयोजन को लेकर दिनांक 05.07.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सौलंकी द्वारा अखाडा कमेटियों की बैठक ली जाकर मोहर्रम के जुलुस मे अखाडे निकालने के संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए थे। इसके पूर्व भी पुलिस कंट्रोल रूम पर व अंजुमन कार्यालय मंदसौर मे जनप्रतिनिधियों, मुस्लिम समाज के समस्त गणमान्य जन, कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं तथा अखाड़ों के प्रमुखों की एक अन्य बैठक मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ली गयी थी। मंदसौर पुलिस सभी सम्प्रदायों के त्योहारो के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE