देवास। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को एसपी संपत उपाध्याय व आरटीओ जया वसवा ने स्कूल संचालकों की बैठक ली। जिसमें स्कूली वाहन, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की।
साथ ही स्कूलों में सीसीटीवी लगाने के लिए भी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया। स्कूली वाहनों में रहने वाले स्टाफ व चालक का सत्यापन हो आदि बातों पर फोकस करने की बात कही गई। इस दौरान शहर के कई स्कूलों के संचालक मौजूद रहे।
एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि जो भी स्कूली वाहन होते हैं उसमें ड्राइवर का सत्यापन और स्कूली स्टाफ के सत्यापन के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगाने के लिए भी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया। स्कूल वाहन में भी सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही वाहनों में ओवर लोडिंग होने उन्होंने कार्रवाई की बात कही है। स्कूली वाहनों का संचालन नियमानुसार करने के लिए निर्देश दिए गए।